फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Elders should be respected: Dinesh

बुजुर्गों का करना चाहिए सम्मान : दिनेश

Mon, 16 Jun 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Elders should be respected: Dinesh
फोटो : 12पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एक मंच पर आए गणमान्य। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से रविवार को पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि बुजुर्ग अनुभवी होते हैं। उनको सम्मान देने के साथ ही उनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम दीवाना मंडल के प्रधान मनोज यादव, एम्स संघर्ष समिति के प्रधान कैलाश, राजेंद्र सिंह यादव रहे। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि घर में बड़ों का पूरा मान सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रो. सीएल सोनी, आदर्श राजपाल, डॉ. बलबीर अग्रवाल, एसबीआई के मैनेजर सुरेंद्र सिंह व प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि नई पीढ़ी के बच्चे भौतिक ज्ञान में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन संस्कारों के मामले में पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, शिक्षाविद मधु गुप्ता ने कहा कि पहले संयुक्त परिवार होते थे। घर के बच्चे दादा-दादी की गोद में पलते थे। दादा दादी उन्हें कहानियों के माध्यम से अच्छी अच्छी बातें बताते थे, जिससे उनके जीवन में अच्छे विचारों का निर्माण होता था। अब ऐसा नहीं है।
संस्था के सह-संयोजक परवीन ठाकुर ने सभी को एरोविक्स का आनंद दिलाया। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के जिला अध्यक्ष दीपेश भार्गव के जन्मदिन पर सभी ने शुभकामनाएं दीं। अतिथियों को राम दरबार, भगवान शिव, स्वामी विवेकानंद व भगतसिंह के चित्र भेंट किए गए।

कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, हिमांशु पिपलानी, प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, गीतांशी नागपाल, पुरुषोतम नंदवानी, अमरपाल शास्त्री, डॉ. नीरू वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed