फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Elderly people suffering from joint pain in winter

Rewari News: सर्दी में जोड़ों के दर्द से परेशान हुए बुजुर्ग

Wed, 25 Dec 2024 07:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Dec 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly people suffering from joint pain in winter
फोटो: 28रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठे बुजुर्ग। संवाद - फोटो : आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ठंड बढ़ने के साथ ही बुजुर्ग जोड़ और शरीर में दर्द से परेशान हैं। ऐसे 40 से 45 मरीज प्रतिदिन नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं।
दिसंबर समाप्त होने वाला है। ऐसे में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बीते दो दिनों से क्षेत्र में बूंदाबांदी और सर्द हवा चल रही है। यही मौसम बुजुर्गों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सर्दी के कारण जोड़ों के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द बढ़ गया है। अनेक बुजुर्ग को इतने परेशान हैं कि चला भी नहीं जा रहा है। परिजन उन्हें कराहते हुए अस्पताल लेकर आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव यादव ने बताया कि सर्दी के कारण शरीर अकड़ जाता है। इससे शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द बढ़ जाता है। प्रतिदिन लगभग 40 से 50 मरीज इस प्रकार की परेशानी लेकर आ रहे हैं।

इस तरह करें बचाव: चिकित्सकों के अनुसार, बुजुर्गों को सर्दी से बचने का प्रयास करना चाहिए। घुटनों पर गर्म पट्टी बांध कर रखें। अधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। कमरे को गर्म रखें। गर्म खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में सूजन आ जाती है, जिसके कारण असहनीय दर्द होता है। सर्दियों के मौसम की धूप हड्डी और जोड़ों के दर्द से बचाएगी। सुबह या दोपहर को बुजुर्ग धूप जरूर लें।
विज्ञापन


खाने में रखें इन बातों का ध्यान

सर्दी के मौसम में तेल व मसाले वाला भोजन न खाएं, पौष्टिक आहार लें, हरी सब्जी, दाल व रोटी का सेवन करें। विटामिन सी वाले फल, अखरोट, तुलसी और हल्दी वाला दूध पीएं। सब्जियों में एंटी आक्सीडेंट रक्त परिसंचरण में मददगार होते हैं। समय-समय पर चिकन व अंडों को भी खाना में शामिल करें। ठंड में बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द बहुत परेशान करता है। बुजुर्गों को ग्रीन टी या अदरक की चाय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
वर्जन:
ठंड बढ़ने के साथ ही बुजुर्गों के शरीर में दर्द बढ़ना शुरू हो हैं। ऐसे में मौसम की धूप हड्डी और जोड़ों के दर्द से बचाएगी। सुबह या दोपहर को बुजुर्ग धूप जरूर लें ताकि कुछ आराम मिल सके। - डॉ. गौरव यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी

अतुल दीक्षित।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed