फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Elderly man's body found in hotel room; liquor bottle and

Rewari News: होटल के कमरे में मिला बुजुर्ग का शव, शराब की बोतल और दवाइयां बरामद

Mon, 21 Sep 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found in hotel room; liquor bottle and
रेवाड़ी। बस स्टैंड के समीप स्थित कान्हा गेस्ट हाउस के कमरे में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक कृष्णानगर निवासी ईश्वर सिंह हैं। कमरे की तलाशी के दौरान शराब की बोतल और कुछ दवाइयां मिली हैं। पुलिस ने इन्हें जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने शराब पीकर जहर खाने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष पहले ईश्वर सिंह के इकलौते बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद शराब का सेवन शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे वह शराब पीने के आदी हो गए।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ईश्वर सिंह होटल में किस समय पहुचे थे और कमरे में उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति आया था या नहीं। होटल में उसकी गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह घर से दवाई लेने की बात कहकर निकले
ईश्वर सिंह रविवार सुबह घर से दवाई लेने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद बस स्टैंड के समीप स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लिया। शाम तक कमरे से बाहर नहीं आने पर होटल संचालक को संदेह हुआ। उसने कमरे में जाकर देखा तो ईश्वर सिंह बेसुध अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जगन गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
वर्जन
कमरे की तलाशी के दौरान शराब की बोतल और कुछ दवाइयां मिली हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ईश्वर सिंह के बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद शराब का सेवन शुरू कर दिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संदीप, जांच अधिकारी, जगन गेट चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed