{"_id":"6ad1221a85c43729c4052216","slug":"eight-improvised-vehicles-made-from-15-year-old-motorcycles-seized-rewari-news-c-198-1-rew1001-247233-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 15 साल पुरानी बाइकों से बने आठ जुगाड़ वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 15 साल पुरानी बाइकों से बने आठ जुगाड़ वाहन जब्त
Fri, 16 Oct 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
15 साल पुरानी बाइकों से बने आठ जुगाड़ वाहन जब्त। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान आठ अवैध जुगाड़ वाहनों को जब्त किया है। ये वाहन 15 साल पुरानी बाइकों को काटकर और उनमें बदलाव कर तीन पहिया ट्रॉलियों के रूप में तैयार किए गए थे। पुलिस के अनुसार इन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और चालकों के पास भी वैध दस्तावेज नहीं मिले।
एसपी ने कहा कि दोपहिया वाहनों को काटकर अवैध रूप से जुगाड़ वाहन बनाना और उनका संचालन करना सड़क सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने लोगों से ऐसे वाहनों का निर्माण और इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।
पुलिस ने वाहन चालकों से मानक नंबर प्लेट लगाने और ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, प्रदूषण प्रमाणपत्र व बीमा सहित जरूरी दस्तावेज रखने का आग्रह किया। पुलिस ने बताया कि पुराने वाहनों के संचालन से संबंधित लागू नियमों और एनजीटी के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।