फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Eight children will undergo heart surgery under the National Child Health Program.

Rewari News: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आठ बच्चों की होगी हार्ट सर्जरी

Thu, 12 Mar 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight children will undergo heart surgery under the National Child Health Program.
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग के कैंप में अ​भिभावकों के साथ आए बच्चे। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जिले के आठ बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाई जाएगी। इन बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए विशेष स्वास्थ्य जांच कैंप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

विभाग की पहल से इन बच्चों को अब निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी जिससे उनके जीवन में नया उजाला आएगा। दरअसल स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 फरवरी को विशेष स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया था। इस कैंप में हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से पीड़ित बच्चों की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

कैंप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 बच्चों को लाया गया जिनकी चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि इनमें से आठ बच्चों को दिल से संबंधित गंभीर समस्या है और उनकी सर्जरी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इन बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिन्हित कर लिया गया। अब इन सभी बच्चों की सर्जरी स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में बड़े अस्पतालों में करवाई जाएगी। इन बच्चों की सर्जरी का पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा जिससे परिजनों को आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

समय-समय पर लगाए जाते हैं कैंप
अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किए जाते हैं ताकि अधिक से अधिक बच्चों की बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि यदि उनके बच्चों में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या दिखाई देती है तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें ताकि समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

---------------
वर्जन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों में जन्मजात बीमारियों, हृदय रोग, सुनने व देखने से संबंधित समस्याओं सहित अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान कर उनका समय पर उपचार करवाया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वस्थ जीवन देना है। -मीनाक्षी यादव, मैनेजर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article