{"_id":"660435832f1225ceb20c8bf2","slug":"efforts-will-be-made-to-protect-voters-from-heat-in-polling-stations-ors-will-be-provided-rewari-news-c-198-1-rew1001-202521-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतदान केंद्रों में मतदाता को गर्मी से बचाने की रहेगी कोशिश, मिलेगा ओआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतदान केंद्रों में मतदाता को गर्मी से बचाने की रहेगी कोशिश, मिलेगा ओआरएस
Wed, 27 Mar 2024 08:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं के लिए बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों पर मतदाताओं व पोलिंग अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मतदान में सहायता प्रदान करने वाले स्वयंसेवकों के लिए भी विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि गर्मियों के दौरान प्रत्येक मतदान दल को उनके स्वयं के उपयोग के साथ-साथ लू के कारण इसकी आवश्यकता वाले किसी भी मतदाता के लिए ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट (ओआरएस) की आपूर्ति की जाएगी। लू लगने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें पर एक हैंड-बिल तैयार किया जाएगा और प्रत्येक मतदान दलों को दिया जाएगा। मतदाताओं से खुद को निर्जलीकरण से बचाने के लिए गीले तोलिए ले जाने की अपील जारी की है और महिला मतदाताओं को गर्म मौसम की स्थिति के दौरान बच्चों को अपने साथ मतदान केंद्रों पर लाने से बचने की भी सलाह है। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों के कार्यालयों से पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाओं को भी मतदान केंद्र पर लिया जाएगा।
विज्ञापन