{"_id":"585acfcf4f1c1bd663e3b0d8","slug":"education-indira-gandhi-university-mirpur-youth-unemplyment-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीयू तीन हजार बेरोजगारों को रोजगार दिलाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीयू तीन हजार बेरोजगारों को रोजगार दिलाएगा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
तीन हजार बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (आईजीयू) गुरुग्राम मंडल के करीब तीन हजार बेरोजगारों को रोजगार दिलाएगा। साथ ही गोद लिए पांच गांवों के लोगों को भी रोजगार दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर आईजीयू 17 फरवरी को एक रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है।
आईजीयू को शुरू हुए तीन साल से अधिक का समय हो गया है। पहला दीक्षांत समारोह भी पिछले दिनों यूनिवर्सिटी ने आयोजित किया। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन की नजर एक बड़े रोजगार मेले पर है। इससे रेवाड़ी ही नहीं बल्कि गुरुग्राम डिवीजन के बेरोजगार लाभान्वित हो सकें।
इसके लिए आईजीयू ने 17 फरवरी को रोजगार कार्यालय के साथ मिलकर एक बड़ा रोजगार मेला लगाने का निर्णय लिया है। गुरुग्राम डिवीजन में औद्योगिक इकाइयों की भरमार है। ऐसे में यूनिवर्सिटी करीब तीन हजार बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
रेवाड़ी में ही हैं करीब दो हजार इकाइयां
अकेले रेवाड़ी के बावल और धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में ही दो हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। इसके अतिरिक्त गुरुग्राम और मानेसर में भी औद्योगिक इकाइयां हैं। ऐसे में इनमें रोजगार दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी ने मीरपुर, तुर्कियावास, श्योराज माजरा, जांटी और गोकुलपुर गांव को गोद लिया हुआ है। यूनिवर्सिटी बनने पर इन गांवों ने अपने-अपने स्तर पर यूनिवर्सिटी को सहयोग दिया था। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन इन गांवों के बेरोजगार युवकों को भी मेले से रोजगार दिलाएगा। इन गांवों के लोग कई बार यूनिवर्सिटी प्रशासन से रोजगार दिलाने की मांग कर चुके हैं।
टूरिज्म पर रहेगा विशेष फोकस
यूनिवर्सिटी प्रशासन का मेले में मुख्य फोकस टूरिज्म पर रहेगा। यूनिवर्सिटी को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की तरफ से होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नालाजी के स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दो करोड़ 29 लाख रुपये का अनुदान मिला है। यूनिवर्सिटी में पहले से ही हॉस्पिटलिटी संबंधी कोर्सेेज चल रहे हैं। ऐसे में इन विद्यार्थियों को भी रोजगार दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
कोट
यूनिवर्सिटी प्रशासन 17 फरवरी को रोजगार कार्यालय के साथ मिलकर रोजगार मेला लगा रहा है। इसमें गुरुग्राम मंडल के करीब तीन हजार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के प्रयास रहेंगे। साथ ही यूनिवर्सिटी की तरफ से गोद लिए पांच गांवों के बेरोजगारों को भी रोजगार दिलाया जाएगा। - एसपी बंसल, कुलपति, आईजीयू