फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dushyant Second in Scientific Reporting Competition

Rewari News: वैज्ञानिक रिपोर्टिंग प्रतियोगिता में दुष्यंत द्वितीय

Sat, 10 Oct 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Second in Scientific Reporting Competition
दुष्यंत यादव
कुंड। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड के पूर्व छात्र व गांव मामड़िया ठेठर निवासी दुष्यंत यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित वैज्ञानिक रिपोर्टिंग एवं हिंदी निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। दुष्यंत प्रवक्ता बलबीर सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूर्व विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की ओर से हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें दुष्यंत ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए वैज्ञानिक रिपोर्टिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

दुष्यंत की उपलब्धि पर भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव, विद्यालय के प्राचार्य बलवान सिंह, डॉ. एचडी यादव, न्यू ईरा स्कूल के मास्टर नरेंद्र यादव, जीतू चेयरमैन, राजवीर और मास्टर नरेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed