{"_id":"6a3ac6c35d26cc60650397e4","slug":"dtps-bulldozer-razed-illegal-construction-rewari-news-c-198-1-rew1001-240715-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध निर्माण पर डीटीपी का चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध निर्माण पर डीटीपी का चला बुलडोजर
Tue, 23 Jun 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की तरफ से मंगलवार को नारनौल रोड के पास अवैध निर्माण व चहारदीवारी पर बुलडोजर चलाया गया।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने कहा कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य लें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय से कर लेनी चाहिए, ताकि बाद में किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई या आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि कई बार अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे वादों और आकर्षक प्रचार के माध्यम से प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब वहां निर्माण कार्य शुरू होता है और विभाग कार्रवाई करता है, तब खरीदारों को नुकसान उठाना पड़ता है।