फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DTP vandalized illegal colony

Rewari News: अवैध काॅलोनी में डीटीपी ने की तोड़फोड़

Fri, 09 Feb 2024 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
DTP vandalized illegal colony
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम की ओर से वीरवार को शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र रेवाड़ी में अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की गई। इस कार्यवाही में राजस्व सम्पदा मांढ़ैया खुर्द व रेवाड़ी से कोसली रोड़ पर लगभग 1 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में कच्चे रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध काॅलोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed