Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dry fruit prices fall after GST cut, consumers get relief

संशोधित : जीएसटी कटौती के बाद ड्राई फ्रूट के दाम घटे, उपभोक्ताओं को मिली राहत

Tue, 23 Sep 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dry fruit prices fall after GST cut, consumers get relief
रमेश सचदेवा, व्यापारी
रेवाड़ी। नवरात्र के अवसर पर सूखे मेवों की मांग हर साल बढ़ जाती है। इस बार उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती के बाद खाने, किशमिश, काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और चिरौंजी जैसे जरूरी ड्राई फ्रूट्स के दामों में राहत मिली है। जीएसटी दरों में कमी का सीधा असर बाजार पर पड़ा है। नवरात्र के दौरान पूजा-पाठ, घरों में भंडार और त्योहार की तैयारियों के लिए सूखे मेवों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इस बार कीमतों में गिरावट होने से उपभोक्ता आसानी से ड्राई फ्रूट खरीद सकते हैं और त्योहार का आनंद किफायती दरों पर ले पाएंगे। किशमिश की कीमतों में सबसे ज्यादा राहत देखने को मिली है। जो पहले 500 रुपये प्रति किलो बिकती थी, अब 460 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है। इसके अलावा, गरी गोला, काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और चिरौंजी के दामों में भी काफी कमी आई है। व्यापारियों का कहना है कि कीमतें कम होने के बावजूद उत्पाद की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन




दामों में कमी होने से अधिक होगी खरीदारी

नए बाजार में फुटकर कारोबारी प्रमिल, रामकुमार, नवीन, नरेश ने बताया कि नवरात्र के समय उपभोक्ताओं की खरीदारी बढ़ जाती है। इस बार दामों में कमी होने से ग्राहक अधिक मात्रा में ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार उपभोक्ता खरीदारी में अधिक सतर्क और योजनाबद्ध नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के बावजूद कीमतों में अचानक उछाल की संभावना कम है। इसलिए लोग अब घरों के लिए ड्राई फ्रूट का स्टॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

जीएसटी में आए बदलावों की वजह से बाजार में काफी रौनक देखने को मिल रही है। पहला दिन बाजार के लिए काफी अच्छा रहा है। इस बार त्योहारी सीजन में बेहतर कारोबार की भी उम्मीद है।


रमेश सचदेवा, व्यापारी


-------------

बाजार में कई सालों की मंदी दूर हो चुकी है। ग्राहक अब बाजार में दिख रहा है। दूसरे दिन भी बाजार में काफी ग्राहक देखे गए हैं। इस बार त्योहारी सीजन व्यापारियों के लिए सोने पर सुहागा है।



रोहित सचदेवा, व्यापारी
----------
दामों पर एक नजर:


ड्राई फ्रूट्स--पहले के दाम--होने वाले दाम



काजू--1000--900 रुपये प्रति किलो



सूखा नारियल--400--350 रुपये प्रति किलो



किशमिश--500--470 रुपये प्रति किलो



बादाम--900--850 रुपये प्रति किलो



अखरोट--1400--1250 रुपये प्रति किलो



पिस्ता--1400--1250 रुपये प्रति किलो



मखाना--1400--1250 रुपये प्रति किलो



छुहारा--300--280 रुपये प्रति किलो



चिरौंजी--2400--2300 रुपये प्रति किलो

रमेश सचदेवा, व्यापारी

रमेश सचदेवा, व्यापारी

रमेश सचदेवा, व्यापारी

रमेश सचदेवा, व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed