फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drug addiction is possible to be controlled with the cooperation of society: DSP Vidyanand

समाज के सहयोग से नशे पर अंकुश संभव : डीएसपी विद्यानंद

Sat, 22 Feb 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is possible to be controlled with the cooperation of society: DSP Vidyanand
फोटो: 09रेवाड़ी। नया गांव जाटो वाला में मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक करते हुए डीएसपी कोसली वि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएसपी कोसली विद्यानंद ने शनिवार को गांव कुहारड़ व नया गांव जाटो वाला का दौरा किया। उन्होंने दोनों गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं बारे जानकारी ली। समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
डीएसपी ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। ग्रामीण नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सहयोग करें ताकि समाज से नशे को खत्म किया जा सके। युवा खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर इलाके का नाम रोशन करें। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है। इसलिए नशा बेचने वालों की सूचना दें ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने प्रतिष्ठित लोगों से अपराध रोकने के लिए सुझाव लिए। उन्होंने कहा सावधानी बरत कर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगो से फ्रैंड व फॉलो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें। अपनी गोपनीय जानकारी किसी को ना दे। साइबर अपराध के घटित होने पर हेल्पलाइन नं. 1930 पर काल करें। इस दौरान नाहड़ चौकी इंचार्ज एएसआई संजय कुमार भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed