फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   drizzle increased eith storng winds

तेज हवाओं के साथ दे रात तक चलती रही बूंदाबांदी, किसानों की बढ़ी चिंता

Tue, 09 Mar 2021 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
drizzle increased eith storng winds
मंगलवार शाम करीब 6 बजे तेज हवाओं के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी देर रात तक चलती रही। मौसम विभाग ने रेवाड़ी, झज्जर, चरखी दादरी व गुरुग्राम सहित आसपास के जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। वहीं दूसरी ओर सरसों की कटाई में लगे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि इन दिनों जिले में सरसों की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। अधिकतर किसान सरसों की कटाई में लगे हुए हैं, बीते दिनों में अचानक बढ़ी गर्मी के चलते पछेती सरसों की कटाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में मंगलवार शाम को शुरू हुई बूंदाबांदी से किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। बता दें कि रेवाड़ी सहित आसपास के जिलों में सरसों व गेहूं मुख्य फसल है। बारिश से किसानों की तैयार फसल को नुकसान पहुंच सकता है, मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों में बूंदाबांदी वे तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। कृषि वैज्ञानिक जोगेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से नुकसान नहीं है, लेकिन तेज बारिश व ओलावृष्टि हुई तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed