Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drinking water will be supplied daily for three days during Diwali.

Rewari News: दीपावली पर तीन दिन रोजाना होगी पेयजल आपूर्ति

Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Drinking water will be supplied daily for three days during Diwali.
रेवाड़ी। दिवाली के उपलक्ष्य में शहरवासियों को तीन दिन तक लगातार पेयजल आपूर्ति की जाएगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 7 से 9 नवंबर तक लगातार तीन दिन रोजाना पानी की सप्लाई करने का निर्णय लिया है। हालांकि, 10 नवंबर से फिर एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जाएगी। जेएलएन नहर में 14 नवंबर को पानी आने की संभावना है। इसके बाद शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर की पेयजल व्यवस्था मुख्य रूप से नहरी पानी पर निर्भर है। नहर में पानी की आवक बंद होने के कारण विभाग ने खुबड़ू जलघर में उपलब्ध पानी के भंडारण को 14 नवंबर तक चलाने के लिए राशनिंग लागू की थी।
विज्ञापन

इसके तहत 31 अक्तूबर से वार्ड 1 से 23 तक एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही थी। इससे करीब 70 प्रतिशत शहर की आबादी प्रभावित हो रही थी। अब दिवाली को देखते हुए विभाग ने तीन दिन लगातार पानी देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लिसाना और खुबड़ू दो प्रमुख जलघर हैं। लिसाना जलघर से वार्ड 24 से 32 तक पेयजल की आपूर्ति होती है। यहां तीन बड़े स्टोरेज टैंक हैं। टैंक नंबर एक और दो की क्षमता 762.46-762.46 लाख लीटर है, जबकि तीसरे टैंक की क्षमता 405.75 लाख लीटर है। पर्याप्त भंडारण होने के कारण इन वार्डों में फिलहाल पेयजल संकट की स्थिति नहीं है।

खुबड़ू जलघर पर 70 प्रतिशत आबादी का दबाव
खुबड़ू जलघर में पांच स्टोरेज टैंक हैं। इनकी क्षमता 845.37 लाख, 874.78 लाख, 843.17 लाख, 790.12 लाख और 1515.35 लाख लीटर है। इसी जलघर से वार्ड 1 से 23 तक करीब 70 प्रतिशत आबादी को पानी की आपूर्ति की जाती है। नहरबंदी के दौरान इस जलघर पर पानी की मांग का दबाव अधिक रहता है। इसी कारण विभाग को उपलब्ध भंडारण के अनुसार आपूर्ति का शेड्यूल तैयार करना पड़ा।

14 नवंबर को नहर में पानी आने की उम्मीद
जेएलएन नहर में 14 नवंबर को खुबड़ू हेड से पानी छोड़े जाने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तीन दिन नियमित आपूर्ति के बाद 10 नवंबर से फिर एक दिन छोड़कर पानी देने का कार्यक्रम बनाया है। नहर में पानी आने के बाद आपूर्ति व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है। जेई हेमंत ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पानी का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें और इसे व्यर्थ न बहाएं।

वर्जन
दीपावली को देखते हुए शहरवासियों को 7 से 9 नवंबर तक लगातार जलापूर्ति करने का निर्णय लिया गया है। 10 नवंबर से फिर एक दिन छोड़कर जलापूर्ति की जाएगी।-हेमंत, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed