फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drinking water crisis resolved in Ward 13

Rewari News: वार्ड-13 में पेयजल संकट दूर, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक कर सप्लाई बहाल

Thu, 22 Oct 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis resolved in Ward 13
क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक करते कर्मचारी। स्रोत : स्थानीय नागरिक - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। शहर के नए बस स्टैंड पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से वार्ड नंबर-13 के जैन सभा (बुध विहार) क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पाइपलाइन टूटने के कारण स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि दीपक जांगिड़ ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की जांच की और उसे ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि नए बस स्टैंड पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके कारण संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने पाइपलाइन की मरम्मत की, जिसके बाद पानी की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed