फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Draw will be held today under RTE

Rewari News: आरटीई के तहत आज निकाला जाएगा ड्रॉ

Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 18 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Draw will be held today under RTE
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय। फाइल फोटो
रेवाड़ी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्री नर्सरी से पहली कक्षा में मुफ्त दाखिले के लिए 18 अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल तक थी। सभी स्कूलों को 22 अप्रैल तक बच्चों को दाखिले देने होंगे। यदि इसके बाद भी सीट खाली रहती है तो 23 से 29 अप्रैल तक यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन



आरटीई के तहत आवेदन की प्रक्रिया 31 मार्च से शुरू की गई थी। 15 अप्रैल को समाप्त हो गई। जिन बच्चों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है उनके लिए 18 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद पहले ड्रॉ में शामिल बच्चों के 22 अप्रैल तक दाखिले होंगे। वहीं पहले ड्रॉ में शामिल बच्चों के दाखिले नहीं होने पर खाली सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया 23 से 29 अप्रैल तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में आरटीई के तहत नर्सरी से पहली कक्षा तक के विद्यार्थियों को कक्षावार 25 प्रतिशत सीटों पर मुफ्त दाखिले का प्रावधान किया गया है। 1.80 लाख रुपये से कम सालाना आमदनी वाले परिवारों के बच्चों को इन सीटों पर आवेदन का अधिकार था। इस योजना में अभिभावक उसी स्कूल में आवेदन कर सकते है, जिनकी घर से दूरी एक किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------

दाखिले की आयु सीमा

कक्षा का स्तर -31 मार्च 2024 तक आयु सीमा

प्री नर्सरी -3 से साढ़े पांच साल

प्री प्राइमरी, यूकेजी -चार से साढ़े छह साल

कक्षा पहली -पांच वर्ष छह मास से अधिक

वर्जन

18 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद यदि सीट बच जाती हैं तो उसकी प्रक्रिया 23 से 29 अप्रैल तक पूरी की जाएगी।- महेंद्र सिंह खनगवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed