फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drama related to human sensitivity, Khwaab left the audience emotional.

Rewari News: मानवीय संवेदना से जुडे नाटक ख्वाब ने दर्शकों को किया भावविभोर

Wed, 27 Mar 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Drama related to human sensitivity, Khwaab left the audience emotional.
रेवाड़ी। क्षेत्र की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था बंजारा की ओर से मंचित नाटक ख्वाब को देख दर्शक भावविभोर हो गए। मानवीय संवेदना एवं स्वार्थ परक जीवन की सच्चाई बताने वाले नाटक को देख दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


अमन गनि सोसायटी के आनंद सभागार में आयोजित नाटक की सराहना करते हुए अमनगनि के निर्देशक त्रिलोक शर्मा ने कहा कि यह कहानी जीवन का कटु सत्य उजागर करती है। एकाकीपन जीवन की त्रासदी है जिसे आपसी समन्वय से दूर किया जा सकता है। उन्होंने दर्शकों से अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने की अपील की। आलोक शुक्ला लिखित नाटक में मुख्य पात्र के रूप में निदेशक विजय भाटोटिया ने एकाकी व बेबस मनुष्य के पात्र को जीवंत किया। नाटक में दिखाया गया कि महानगर के एकाकीपन में किस प्रकार एक बुजुर्ग के सपने ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो जाते हैं और परिवार की याद में उसे गुमनाम मौत नसीब होती है। वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल वशिष्ठ ने सूत्रधार की भूमिका निभाई, जबकि रविंद्र व शंकर ने मंच व्यवस्था को बखूबी अंजाम दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed