{"_id":"60c4f16d8ebc3ef79460c9c9","slug":"dr-shaleen-reached-to-see-the-land-uploaded-on-the-portal-rewari-news-rtk6127112133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स निर्माण के लिए पोर्टल पर अपलोड जमीन की निशानदेही देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स निर्माण के लिए पोर्टल पर अपलोड जमीन की निशानदेही देखी
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण को लेकर पोर्टल पर अपलोड हुई जिले के माजरा गांव की जमीन की निशानदेही देखने के लिए शनिवार को मेडिकल एजुकेशन व रिसर्च की डायरेक्टर व स्पेशल सेक्रेटरी डॉ. शालीन मौके पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जमीन का अवलोकन किया। डीसी यशेंद्र सिंह ने अपलोड हुई भूमि के बारे में और पंचायत की जमीन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. शालीन ने मौके पर ही सजरा व नक्शे के साथ जमीन की सारी लोकेशन की जांच की। अपलोड हुई जमीन में से 200 एकड़ जमीन की निशानदेही पर फोकस रहा और ट्रांसपोर्टेशन के बारे में भी विचार विमर्श हुआ। बता दें कि इस प्रस्तावित जमीन पर नेशनल हाईवे नंबर-11 व नेशनल हाईवे नंबर-48 से भी आवागमन किया जा सकता है। एक अक्तूबर को केन्द्रीय टीम में शामिल भारत सरकार में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के संयुक्त सचिव श्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एम्स नई दिल्ली डीके शर्मा, निदेशक पीएमएसएस नरेंद्र कुमार ओज, सीनियर आर्किटेक्ट सीडीबी राजीव कनौजिया, एम्स राय बरेली एसई जीपी श्रीवास्तव ने एम्स निर्माण के लिए माजरा गांव की जमीन का अवलोकन किया था।
इस मौके पर एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, डीडीपीओ एचपी बंसल, नायब तहसीलदार मनेठी निशा, कानूनगो राकेश, पटवारी भी मौजूद रहे।
विश्राम गृह में हुई बैठक
इसके बाद लोकनिर्माण विश्राम गृह रेवाड़ी में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल की मेडिकल एजुकेशन व रिसर्च के डायरेक्टर व स्पेशल सेक्रेटरी डॉ. शालीन, डीसी यशेंद्र सिंह, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के राजनैतिक सचिव रवि यादव के साथ बैठक हुई। जिसमें एम्स निर्माण को लेकर सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि रेवाड़ी जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बनवाने की प्रक्रिया जारी है। एम्स के निर्माण से यहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा इलाके का विकास होगा और जो लोग इलाज के लिए दिल्ली जाते थे, उन्हें यह सुविधा रेवाड़ी में ही मिलेगी।