फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar was the harbinger of social renaissance: Minister

सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत थे डॉ. भीमराव आंबेडकर : मंत्री

Mon, 06 Dec 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar was the harbinger of social renaissance: Minister
रेवाड़ी। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर आधुनिक राष्ट्र के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने पिछड़े और शोशितों को शिक्षित बनकर संघर्ष करने का रास्ता दिखाया। वे सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे। उक्त बातें सहाकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को गुरु रविदास हॉस्टल में डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहीं हैं। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने हॉस्टल में डा. भीम राव आंबेडकर सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस है। बाबा साहब को संविधान निर्माता, अर्थ, विधि, सामाजिक न्याय व राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी दूरगामी दृष्टिकोण और गहन शोध के लिए जाना जाता है। उनका कहना था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था समाज के शोषित वर्गों को न्याय दिलाना, जिसके लिए उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। सहकारिता मंत्री ने गुरु रविदास हॉस्टल में भवन के विकास के लिए अपने निजी कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। गुरु रविदास मंदिर समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने पगड़ी व फूल मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed