फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dr. Ambedkar's thoughts and ideals are relevant even today: Dr. Banwari

डॉ. आंबेडकर के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक : डॉ. बनवारी

Tue, 07 Dec 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's thoughts and ideals are relevant even today: Dr. Banwari
बावल स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सहकारिता मंत्? - फोटो : Rewari
बावल। हरियाणा सरकार में सहकारिता व अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने सोमवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बावल स्थित आंबेडकर पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भी देश के लिए डॉ. आंबेडकर के विचार और आदर्श प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव का कहना था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था, समाज के शोषित वर्गों को न्याय दिलाना। इसके लिए उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज में विद्यमान रूढ़िवादी मान्यताओं और विषमताओं को जड़मूल से समाप्त करने का स्वप्न देखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलकर केन्द्र व प्रदेश सरकार विकास से वंचित वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के प्रति समर्पित भाव से कार्यरत है। उन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए जो भी सपने देखे हैं, सरकार उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बाबा साहब के सिद्धांतों पर अमल करते हुए आगे बढ़ रही है। सरकार द्वारा अंत्योदय और सबका साथ-सबका विकास के मार्ग पर चल कर सर्व समाज के जरूरतमंदों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अमरजीत महलावत, अमरजीत सिंह, ईश्वर चनेजा, महेश नैचाना, हरीश मेंहदीरत्ता, प्रताप सिंह, पुष्प, प्रीतम, सुनील पहलवान, जीतू चेयरमैन, कर्मवीर जलियावास, प्रमोद, पप्पू नंबरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed