फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Documents not given even after opening bank accounts, complaint given to police

बैंक खाते खुलवाने के बाद भी नहीं दिए कागजात, पुलिस को दी शिकायत

Tue, 02 Aug 2022 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Documents not given even after opening bank accounts, complaint given to police
रेवाड़ी। धारूहेड़ा के एक युवक ने यहीं के चार युवकों के अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवा दिए। खाते खुलवाने के बाद आरोपी ने युवकों को कोई कागजात नहीं दिए। बैंक खातों में ट्रांजेक्शन होने पर पीड़ितों ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस पर एक युवक ने खातों का ठगी में प्रयोग होने का अंदेशा जताते हुए धारूहेड़ा थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के वार्ड नंबर सात निवासी हिमांशु गौर ने कहा कि उसे व उसके दोस्तों को वेतन के लिए बैंक खातों की जरूरत थी। सुमित नाम के एक युवक ने उनका खाता कोटेक बैंक में खुलवा दिया। सुमित ने बताया था कि खाता खुलवाने पर उन्हें बैंक की तरफ से तीन हजार रुपये मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सुमित ने उनके दोस्त मातादीन कॉलोनी निवासी सचिन सिंह का भी कोटेक बैंक, शिव नगर निवासी आशीष का एचडीएफसी व शिव नगर निवासी विवेक का एक बैंक में खाता खुलवा दिया। सुमित ने एक सप्ताह में बैंक खाता की किट देने के लिए कहा था। आरोपी ने बैंक खातों के लिए मोबाइल की एक-एक नई सिम भी ली। इन्हीं सिम के नंबर बैंक खातों में दर्ज कराए गए थे। सुमित ने न तो उन्हें सिम दी और न ही बैंक खातों के कोई भी कागजात दिए।
विज्ञापन

शिकायत में हिमांशु ने कहा कि उन्होंने सुमित से बैंक खाते की किट मांगी तो एक्टिवेट होने के बाद देने का आश्वासन दिया, लेकिन उन्हें पता लगा कि सुमित द्वारा खुलवाए गए खातों में रोजाना ट्रांजेक्शन हो रही है। उन्होंने अकाउंट बंद कराने के लिए कहा तो सुमित ने चेक के जरिए हिमांशु व विवेक के बैंक खाते से 30-30 हजार रुपये निकलवा लिए। आरोपी ने बैंक खाते बंद करने की एवज में उनसे 25 हजार रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर फ्रॉड मामले में फंसाने की धमकी देने लगा। आरोपी द्वारा वाट्सएप पर भी धमकी भरे मैसेज भेजे गए। सोमवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
पहले भी सामने आ चुका है मामला
बैंक खाते खुलवाकर उनकी किट साइबर ठगी करने वालों को बेचने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। मार्च में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पीजी संचालक ने अपने दोस्त के जरिए विभिन्न कंपनियों में काम करने वाली 16 लड़कियों के भिवानी के बैंक में खाते खुलवाकर किट साइबर ठगी करने वालों को बेच दी थी। एक लड़की की ई-मेल पर खाते में ट्रांजेक्शन होने के मैसेज आने के बाद ठगी का पता लगा था और साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed