{"_id":"6307bc358bf40e721339342e","slug":"doctor-accused-of-beating-the-compounder-of-another-hospital-rewari-news-rtk656135114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर दूसरे अस्पताल के कंपाउंडर को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर दूसरे अस्पताल के कंपाउंडर को पीटने का आरोप
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में सर्कुलर रोड स्थित कानोड़ गेट के पास दो निजी अस्पतालों में मरीज लपकने की होड़ मची हुई है। इसके चलते एक प्राइवेट अस्पताल के कंपाउंडर ने दूसरे अस्पताल में दिखाने जा रहे मरीज को अपने पास बुलाया लिया। इस पर दूसरे अस्पताल के डॉक्टर ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक ने कंपाउंडर ने उसकी मारपीट कर दी। शहर थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जिले के गांव बालावास जाट निवासी राजपाल कानोड़ गेट स्थित एक अस्पताल में बतौर कंपाउंडर कार्यरत है। राजपाल संबंधित अस्पताल के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक मरीज उसके सामने वाले अस्पताल में जाता दिया। इस पर राजपाल ने उसे आवाज देकर बुलाया और अपने अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। राजपाल की सलाह को अनसुना करके मरीज सामने वाले अस्पताल में ही डॉक्टर को दिखाने चला गया। इसके साथ ही मरीज ने डॉक्टर को बताया कि सामने वाले अस्पताल के कंपाउंडर ने उसे अपने अस्पताल में दिखाने की सलाह दी है। आरोप है कि इस पर डॉक्टर अपने स्टाफ के साथ बाहर आए और राजपाल की धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मारपीट, धमकी व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी सुभाष चंद को सौंपी गई है।
--------
वर्जन:
शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। एक मरीज को दूसरे अस्पताल में बुलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ है। मामले की गहनता से जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- सुभाष चंद, डीएसपी, शहर