फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Do not use plastic bags: Neeraj Jhalani

प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल न करें : नीरज झलानी

Sun, 23 Nov 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Do not use plastic bags: Neeraj Jhalani
बाबा मोहन राम की 132वीं वार्षिक परिक्रमा कार्यक्रम में पहुंचे लोग। स्रोत : परिषद
भिवाड़ी। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को भिवाड़ी में बाबा मोहन राम की वार्षिक परिक्रमा का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुई शोभायात्रा में शहर के श्रद्धालु शामिल हुए। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुखता से दिया गया। परिषद के केंद्रीय पर्यावरण सदस्य संजीव अग्रवाल ने कहा कि जल ही जीवन है।
विज्ञापन

परिक्रमा में बेलपत्र के पौधे लगाने के धार्मिक एवं आध्यात्मिक लाभ भी बताए गए। भारत विकास परिषद के सदस्य नीरज झलानी ने भिवाड़ी को प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ सभी को कपड़े के थैले वितरित किए और प्लास्टिक के थैलों का त्याग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संजीवनी वटवृक्ष की विधिवत पूजा भी की गई। सभी से अपील की गई कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाएं।
विज्ञापन

परिक्रमा में सभी भक्तों का प्रदीप भेड़ी, शिवकुमार अग्रवाल व अन्नपूर्णा भंडार की ओर से गर्म चाय, पकोड़े और शिकंजी का प्रसाद वितरित किया गया। परिक्रमा के पश्चात मोहन वाटिका में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में बाबा मोहन राम जागृति मंडल का विशेष सहयोग रहा। प्रमुख रूप से सरिता श्रीवास्तव, विमल पंडित, निशि पंडित, अजय श्रीवास्तव, आरके. भारद्वाज, रमेश सिंगला, अजय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed