फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Do not print illegal material

Rewari News: गैर कानूनी सामग्री की छपाई न करें

Fri, 22 Mar 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Do not print illegal material
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के दौरान छपवाई जाने वाली प्रचार सामग्री पर प्रिंटिंग प्रेस का पता होना अनिवार्य है। प्रचार सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम-पता अंकित नहीं होने पर छह महीने की सजा हो सकती है।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दल और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार या समर्थक प्रचार के रूप में पोस्टर, पंफलेट, बैनर इत्यादि छपवाते हैं। छपाई दस्तावेज पर किसी धर्म, जाति, समाज, भाषा विशेष या चरित्र हनन का प्रकाशन गैर कानूनी होगा। दोषी पाए जाने पर प्रकाशन और छपवाई करवाने वाले के विरुद्ध छह माह की कैद या दो हजार रुपये जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने जिला के सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रचार सामग्री की छपाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस, प्रिंटर संचालक से अपील करते हुए कहा है कि वे लोकसभा आम चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गैर कानूनी सामग्री की छपाई न करें। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही प्रचार सामग्री की छपाई करें अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करते हुए जिला में लोकसभा चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। दरअसल, लोकसभा चुनाव की घोषणा से साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed