फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DMC inspected the road construction in the main market.

Rewari News: प्रमुख बाजार में सड़क निर्माण का डीएमसी ने किया निरीक्षण

Tue, 24 Feb 2026 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
DMC inspected the road construction in the main market.
मौके पर निरीक्षण करते डीएमसी। संवाद
रेवाड़ी। शहर के प्रमुख बाजार में बन रही सड़क में लापरवाही की शिकायत मिलने पर मंगलवार को डीएमसी ब्रह्मप्रकाश अहलावत अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान निरीक्षण करते हुए डीएमसी ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को तुरंत खामियों में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने मौके पर मौजूद जनस्वास्थ्य विभाग के जेई को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के दौरान नियमित रूप से नगर परिषद के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य की निगरानी करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न रहे।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार के व्यापारियों ने नवनिर्मित सड़क का लेवल ठीक नहीं होने की शिकायत भी डीएमसी से की। उन्होंने बताया कि सड़क का स्तर असमान होने से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस पर डीएमसी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत लेवल की तकनीकी जांच कराने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोती चौक के आसपास नई सड़क का निर्माण कार्य रात के समय किया जा रहा है। इसी दौरान कार्य में लापरवाही बरते जाने के कारण कुछ स्थानों पर सीवर चैंबर के ऊपर ही सड़क बना दी गई।


जिम्मेदारी तय करने को लेकर विस्तृत चर्चा की:

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएमसी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में नगर परिषद और जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक भी की। बैठक में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और जिम्मेदारी तय करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित मानकों के अनुसार ही सड़क निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed