फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Diwali,shoping,Rewari News

धनतेरस ः 270 परिवारों ने कार व 675 ने खरीदी बाइक

Thu, 12 Nov 2020 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Diwali,shoping,Rewari News
धनतेरस पर बाजारों में धन की की खूब बरसात हुई, कोरोना की मायूसी को तोड़ते हुए बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े जानकारों के अनुसार वीरवार को 270 परिवारों ने कार व 675 ने बाइक खरीदकर कर खुशी की सवारी की।
विज्ञापन

वहीं, दो दिन धनतेरस होने के चलते 40 प्रतिशत लोग आज भी खरीद करेंगे। क्योंकि उन्होंने शुुक्रवार के लिए बुकिंग कराई हुई है। बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ी हुई थी, बर्तनों की दुकानों पर मारामारी थी। सोना-चांदी आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो मोबाइल और बरतन के बाजार को जोड़ दें तो 80 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। शाम को भगवान धन्वंतरि की विधि विधान से पूजा हुई। धनतेरस धनवंतरि त्रयोदशी के उपलक्ष्य में दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। वीरवार को बाजार सोने-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की चकाचौंध से दमक उठे। सर्राफा की दुकानों पर पहुंचे लोगों ने सोने और चांदी के सिक्कों की खरीदारी पर ज्यादा जोर दिया।
विज्ञापन

15 करोड़ का सर्राफा बाजार
धनतेरस पर आभूषण का बाजार आठ से 10-15 करोड़ का रहा। सर्राफा बाजार के प्रधान डीके जैन ने कहा कि धनतेरस पर सोने और चांदी के ही आभूषण की मांग अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि जिले भर में करोड़ों का कारोबार हुआ। इस बार धनतेरस पर हार, चेन जैसे बड़े आभूषणों की बजाय छोटे सामान मसलन पायल, मीना आदि की खरीदारी ज्यादा हुई। लोगों ने पहले से ही आभूषण बुक कराए हुए थे, व्यवसाय पहले के मुकाबले ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल सेक्टर में 20 प्रतिशत का उछाल
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल का कारोबार काफी बेहतर रहा। जिले भर में ट्रैक्टर, चार पहिया और दुपहिया वाहनों की काफी बिक्री हुई। जिले भर में विभिन्न एजेंसियों से करीब 50 ट्रैक्टर, विभिन्न कंपनियों की 270 कार व करीब 675 से अधिक दुपहिया वाहन बिके। ऑटोमाबाइल सेक्टर में करीब 25 करोड़ के वाहनों की बिक्री हुई।
पांच करोड़ के बिके बरतन
धनतेरस पर बर्तन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी खूब खरीदारी हुई। साथ ही बरतन के बाजार में भी खूब तेजी रही। बड़े बर्तन व्यापारी ने कहा कि धनतेरस पर हर वर्ग के लोग बर्तन खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग बर्तन का करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ। इसके अलावा इतनी ही कीमत के रसोई के अन्य सामानों की लोगों ने खरीद की।

धनतेरस पर कहां कितने का कारोबार (अनुमानित)
आटोमोबाइल : 23-25 करोड़
स्वर्ण आभूषण : 15-20 करोड़
मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स : 10-12 करोड़
कपड़ा व फैशन बाजार : 8-10 करोड़
बर्तन व किचन अप्लायंसेस : 10-12 करोड़
दीपावली की अन्य खरीदारी : 8-10 करोड़
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने चलाया जांच अभियान
पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल के दिशा निर्देशानुसार डीएसपी अमित भाटिया की निगरानी में बुधवार को शहर के विभिन्न बाजारों, मॉल, रेलवे स्टेशन सहित अनेक स्थानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ सीआईए प्रभारी विधा सागर व बंब डिस्पोजल टीम के प्रभारी करण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
बीते साल के मुकाबले इस साल कारों की बिक्री में 20 प्रतिशत तक का उछाल है। दो धनतेरस होने के चलते कुछ लोगों ने शुक्रवार के लिए कार बुक कराई हुई हैं।
- दिनेश गोयल, मारुति कार विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed