{"_id":"6952c940d443c9d81c0bcd9c","slug":"district-players-won-medals-in-karate-championship-rewari-news-c-198-1-rew1001-231228-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पदक
Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
भिवाड़ी में आने पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते लोग। स्रोत : कोच
भिवाड़ी। भिवाड़ी के कराटे खिलाड़ियों ने नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 28 दिसंबर को आयोजित किंग ऑफ द रिंग इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों के करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
टीम के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। पदक विजेताओं में कनिष्क यादव और अक्षिता सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो वहीं धैर्य यादव, लक्षित सिंह और अक्षरा सिंह ने रजत पदक जीता। इसी तरह कांस्य पदक गौरव जोशी, देवांश चौहान, समीक्षा सिंह, शकुंत, बालानेत्र, सुधान, एकांश यादव और विशाल सिंह ने अपने नाम किया।
प्रतियोगिता से वापसी पर सोमवार को भिवाड़ी में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। परिजनों, समाज के गणमान्य लोगों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
टीम कोच हेमंत कुमार ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास और अनुशासन का नतीजा है। आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।