{"_id":"6a74cad979e152ee3a019f42","slug":"district-level-sub-junior-basketball-championship-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-243198-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिला स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिला स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप कल
Thu, 06 Aug 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी बास्केटबॉल संघ 8 अगस्त को जिला स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 आयोजित करेगा। यह प्रतियोगिता ब्लिस स्कूल में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए होगी। इसमें जिलेभर के प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
संघ के महासचिव लख्मीचंद ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से शुरू होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 21 अगस्त से पंचकूला में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी रेवाड़ी जिले की टीम के रूप में इसमें भाग लेंगे।
चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के बाद पूरी होगी। इसमें खिलाड़ियों की खेल क्षमता, प्रदर्शन और तकनीकी कौशल पर ध्यान दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद हुआ हो। सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
संघ ने सभी योग्य खिलाड़ियों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। महासचिव लख्मीचंद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं, जिससे उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। संवाद