{"_id":"66ef402690fc91f3280eb364","slug":"district-level-science-drama-competition-will-now-be-held-on-10th-october-rewari-news-c-198-1-fth1001-209610-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिलास्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता अब 10 अक्तूबर को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिलास्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता अब 10 अक्तूबर को होगी
Sun, 22 Sep 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिलास्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता अब 10 अक्तूबर को राजकीय विद्यालयों में आयोजित कराई जाएगी। इसमें पांच विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू यादव ने बताया कि एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुसार जिलास्तरीय उत्तरी भारत विज्ञान नाटक का आयोजन 23 सितंबर तक कराने के निर्देश मिले थे, लेकिन अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के चलते यह प्रतियोगिता अब 10 अक्तूबर को कराई जाएगी। बीते दिनों खंड स्तर पर साइंस ड्रामा हो चुका है। खंडस्तर की विजेता व उपविजेता टीमें जिला स्तरीय साइंस ड्रामा में भाग लेंगी। छठी से 10वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे।
साइंस ड्रामा के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। नाटक की प्रस्तुति के लिए 50 अंक, नाटक में वैज्ञानिक सामग्री प्रस्तुति के लिए 30 अंक, नाटक की प्रभावशीलता के लिए 20 अंक तय है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को दो हजार, द्वितीय विजेता को 1500 और तृतीय विजेता को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में खोल ब्लॉक से जीएएसएसएसएस विद्यालय पीथड़ावास, रेवाड़ी ब्लॉक से यूरो इंटरनेशनल विद्यालय, नाहड़ ब्लॉक से जीएएसएसएसएस विद्यालय, जाटूसाना ब्लॉक से जीएसएसएसएस विद्यालय पाल्हावास, बावल ब्लॉक से जीएसएसएसएस विद्यालय बावल की टीमें भाग लेंगी।
-- -- --
वर्जन :
जिलास्तर पर 23 सितंबर तक विज्ञान नाटक प्रतियोगिता आयोजित कराई जानी थी, लेकिन अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होने के कारण अब यह प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को आयोजित कराई जाएगी। इसमें खंडस्तर पर प्रथम स्कूलों की टीमें भाग लेगी। -रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ शिक्षा विभाग रेवाड़ी।