फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dispute over changing the order of election symbols in two wards in Lisana, polling stopped

लिसाना में दो वार्ड में चुनाव चिह्न के क्रम बदलने पर विवाद, मतदान रुका

Sun, 13 Nov 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Dispute over changing the order of election symbols in two wards in Lisana, polling stopped
रेवाड़ी। जिले के गांव लिसाना में दो वार्ड में पंच पद के प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न के क्रम बदलने के कारण विवाद हो गया। मतदान शुरू होने पर चुनाव चिह्न का क्रम बदलने का पता लगा। विवाद के बाद एसडीएम रेवाड़ी मतदान केंद्र पर पहुंचे। फिलहाल मतदान रोक दिया गया है। दोनों वार्डों में दोबारा मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

लिसाना में वार्ड नंबर-चार से मनीता व निशा ने नामांकन किया था। चुनाव चिह्न वितरण के दौरान मनीता को फावड़ा व निशा को सीढ़ी का निशान दिया गया था। मतदान शुरू हुए दोनों के निशान आपस में बदल गए। क्रम बदलने से मनीता का चुनाव चिह्न सीढ़ी व निशा का चुनाव चिह्न फावड़ा हो गया। इस पर प्रत्याशियों ने एतराज जताया और मतदान को रोक दिया गया। सूचना के बाद एसडीएम होशियार सिंह मौके पर पहुंचे। इसी प्रकार वार्ड नंबर-छह में भी पंच पद के दोनों प्रत्याशियों के निशान के क्रम बदल गए थे। वार्ड छह की प्रत्याशी कुसुम को सीढ़ी व मीरा को फावड़ा का चुनाव चिह्न दिया गया था। मतदान शुरू होने पर क्रम बदलने के कारण दोनों प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न भी आपस में बदल गए। एसडीएम होशियार सिंह ने दोनों वार्ड के मतदान को रोक दिया है। दोनों मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed