फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   discussed the problems of the employees

कर्मचारियों की समस्याओं पर किया विमर्श

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
discussed the problems of the employees
बैठक में उपस्थित एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन के सदस्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। एचएसवीपी (हुडा) कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई की ओर से स्थानीय एचएसवीपी कार्यालय परिसर में गुरूग्राम सर्किल प्रधान रामनिवास ठाकरान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

सर्किल प्रधान ने कहा कि पिछले कई वर्षों से एचएसवीपी के नए सेक्टर विकसित नहीं होने के कारण विभाग की वित्तीय स्थिति बिगड़ती जा रही है इसके चलते फील्ड के अनेक कार्यालयों को भी कम किया जा रहा है तथा साथ ही अनेक स्थानों पर कर्मचारियों को दूसरे विभागों नगर निगम, जीएमडीए आदि में भेजा रहा है। इसके कारण एचएसवीपी विभाग काफी कमजोर होता जा रहा है। ऐसे में मौजूदा सरकार को विभाग को बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी यूनियन फील्ड व क्लेरिकल कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण तथा उनके हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है। बैठक में वरिष्ठ प्रांतीय उपप्रधान अजीत सहरावत ने भी कर्मचारियोें को एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान सर्वसम्मति से यूनियन की जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें छत्रसिंह को चेयरमैन, विजय सिंह यादव को जिला प्रधान, गणपाल को उपप्रधान, अनिल यादव को सचिव, बीरसिंह यादव को कार्यालय सचिव, भूपसिंह को खजांची, सुरेश कुमार, अशोक यादव व राजबीर सिंह को उपप्रधान, राजीव मुद्गिल को ऑडिटर व गजानंद शर्मा को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed