फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dirty drinking water is coming to 100 houses since last six months

Rewari News: छह माह से 100 घरों में आ रहा पीने को गंदा पानी

Sat, 03 Feb 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dirty drinking water is coming to 100 houses since last six months
बावल। कस्बे के वार्ड एक के लोग बीते कई महीनों से गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। विभाग को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है।
विज्ञापन

कमला, धन्नी, लाली ने बताया कि बीते लगभग छह महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है जिससे पीने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों से भी मिल चुकी हैं कोई सुनवाई नही हो रही है। लोग गंदा पानी पीकर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार स्वच्छ अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर विभाग के अधिकारी सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। अधिकारी की लापरवाही के कारण लोगों में सरकार के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पानी की उचित व्यवस्था नही की गई तो सड़क को जाम कर दिया जाएगा। संतोष, निशा ने बताया कि जल्द ही पानी का समाधान नही किया तो सड़क को जाम किया जाएगा। कृष्ण, छोटू, नरेश, राहुल, अमित, निशा, प्रेम, कविता, कमला, लाली सहित अनेक महिला और पुरुष मौजूद रहे।


अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया


बता दें कि वार्ड एक के लगभग 100 घरों में बीते छह महीने से गंदा पानी आ रहा है जिससे पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पानी में कीड़े निकलने से लोगों में रोष है। गंदे पानी को बोतल में भरकर महिलाएं अधिकारियों के पास भी पहुंची थी। अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया।
विज्ञापन



मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। टीम लगा दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा

मुकेश कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed