फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Digital library will be opened in Kosli and Dharuhera Bal Bhavan, youth will benefit

Rewari News: कोसली व धारूहेड़ा बाल भवन में खोली जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी, युवाओं को मिलेगा फायदा

Wed, 23 Apr 2025 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Digital library will be opened in Kosli and Dharuhera Bal Bhavan, youth will benefit
फोटो: 06रेवाड़ी। कोसली के गवर्मेंट प्राइमरी स्कूल के नजदीक पंचायत घर जहां चलता है बाल भवन। सं
रेवाड़ी। कोसली व धारूहेड़ा में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उनको अध्ययन के लिए अच्छे माहौल के साथ सुविधाजनक स्थान प्रदान करने के लिए बाल कल्याण परिषद रेवाड़ी की ओर से कोसली के गवर्मेंट प्राइमरी स्कूल के नजदीक व धारूहेड़ा के डाकोत कॉलोनी स्थित बाल भवन में 13 लाख रुपये की लागत के साथ डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। परिषद के अधिकारियों के अनुसार 6 लाख की राशि से धारूहेड़ा बाल भवन में और 7 लाख की राशि से कोसली बाल भवन में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का कार्य किया जाएगा। धारूहेड़ा की लाइब्रेरी में 30 युवाओं व कोसली की लाइब्रेरी में 50 युवाओं के एक साथ बैठकर अध्ययन करने की सुविधा शुरूवात में की जाएगा। उनका कहना है कि लंबे समय से कोसली व धारूहेड़ा के युवा बाल भवन में लाइब्रेरी खोलने की मांग कर रहे थे। इसी के देखते हुए यहां लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया गया। दोनों ही जगह पर लाइब्रेरी में युवाओं को ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा देने के लिए 10-10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। उन्हें लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी। ताकि वह ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी पढ़ाई कर सके। इसी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लाइब्रेरी में एयर कंडीशनर भी लगाए जाएंगे और उनके लिए पानी व शौचालय की उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


मोटिवेशनल किताबें, हिंदी व अंग्रेजी के अखबार भी रहेंगे उपलब्ध:
इन डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विभिन्न लेखकों, महापुरुषों के जीवनी व आत्मकथा जैसी मोटिवेशनल किताबें उपलब्ध रहेगी। इसी के साथ लाइब्रेरी में युवाओं को देश-विदेश की घटनाओं व जानकारी से अपडेटेड रखने के लिए हिंदी व अंग्रेजी के अखबार भी उपलब्ध करवाएं जाएंगे। ताकि उन्हें आसानी से देश-विदेश में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिल सके। परिषद के अधिकारियों के अनुसार यह लाइब्रेरी महीने के 31 दिन सुबह 8 बजे से 6 बजे तक खोली जाएगी और युवाओं से प्रति महीने लाइब्रेरी के शुल्क के रुप में 300 रुपए लिए जाएंगे। वहीं परिषद के अधिकारियों का कहना है युवाओं की रुचि के अनुसार इस शुल्क को बाद में घटाया भी जा सकता है।
विज्ञापन


जल्द से जल्द लाइब्रेरी खोलने को लेकर कर रहे है कार्य : डीसीडब्ल्यूओ
जिला बाल कल्याण परिषद अध्यक्ष व जिला उपायुक्त रेवाड़ी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार कोसली व धारूहेड़ा में जल्द से जल्द डिजिटल लाइब्रेरी खोलने को लेकर काम किया जा रहा है। ताकि इस क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अध्ययन के लिए सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराया जा सके। यहां उन्हें कंप्यूटर, फ्री वाईफाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस कार्य को अगले 3 माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed