फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Digital library being run in Bal Bhawan

Rewari News: बाल भवन में चलाई जा रही डिजिटल लाइब्रेरी

Wed, 06 Mar 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Digital library being run in Bal Bhawan
रेवाड़ी। डीसी ऑफिस में मंगलवार को जिला बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक उपायुक्त राहुल हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला बाल कल्याण परिषद की गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। डीसी ने संस्थाओं द्वारा संचालित डिजिटल लाइब्रेरी में सीएसआर के तहत पत्र-पत्रिकाओं के ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बताया गया की 6 से 18 वर्ष तक की आयु के 50 बालकों की देखरेख के लिए संस्था द्वारा बालगृह, आस्था कुंज चलाया जा रहा है। इसमें अभी 23 बालक देखरेख, शिक्षा, खेलकूद और आवास की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। सभी बालकों को निजी शैक्षणिक संस्थानों से औपचारिक शिक्षा भी दी जा रही है। हाल ही में सीएसआर के तहत यहां सोलर पैनल भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त माहौल देने के उद्देश्य से बाल भवन में डिजिटल लाइब्रेरी भी चलाई जा रही है। इस पुस्तकालय का संचालन और सुधार संस्था द्वारा किया जाता है। परिषद द्वारा 3 कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, 3 ब्यूटी केयर केंद्र, 1 फैशन डिजाइनिंग केंद्र और 9 सिलाई और कढ़ाई केंद्र भी चलाए जा रहे हैं। इससे सैकड़ों महिलाएं और युवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। परिषद द्वारा 15 बेड का नशा मुक्ति केंद्र भी रेवाड़ी में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पॉलिसी के ड्राफ्ट को सार्वजनिक करने पर हुई चर्चा

बैठक में परिषद की दुकानों के किराया वसूली और दुकानों को खाली करवाने आदि के मामलों में पारदर्शिता लाने के लिए नई पॉलिसी के ड्राफ्ट को सार्वजनिक करने पर चर्चा हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी समिति के गठन तथा वार्षिक बजट भी उपयुक्त के समक्ष पेश किया गया। समिति के सदस्यों ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि वे जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित गतिविधियों में सहयोग करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed