{"_id":"60412e9d8ebc3ee64a3558eb","slug":"dheeraj-enclave-has-neither-drainage-facility-nor-smooth-drinking-water-supply-rewari-news-rtk598371539","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरज एनक्लेव में न जल निकासी की सुविधा, न सुचारु पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरज एनक्लेव में न जल निकासी की सुविधा, न सुचारु पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई में गंदा पानी आने के कारण खरीदकर कैंपर मंगवाती महिलाएं।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर-1 स्थित धीरज एनक्लेव कॉलोनी में जन स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद फंड होने के बावजूद सीवर लाइन डालना ही भूल गए। हालात ऐसे हैं कि करीब दो साल पहले अम्रुत योजना के तहत सीवर व पेयजल लाइन के लिए तैयार की गई डीपीआर में इस कॉलोनी को शामिल तक नहीं किया गया। जबकि दोनों कार्यों के लिए नप के पास 60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मौजूद है, 31 मार्च को योजना का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अभी तक महज 40 फीसदी राशि ही खर्च की जा सकी है। ऐसे में नप अधिकारियों की अनदेखी को समझा जा सकता है।
पेयजल लाइन से आ रहा है दूषित पानी :
लोगों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाली गई पेयजल लाइन टूटी होने की वजह से गंदे पानी की सप्लाई होती है। संबंधित अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराने के बाद हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। आलम यह है कि यहां के लोगों को खरीदकर पेयजल पीना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वैध होने के वर्षों बाद भी कॉलोनी में सीवरेेज लाइन नहीं दबाई गई है, जिसके कारण घरों का दूषित पानी गलियों में फैल रहा है।
कॉलोनी में जलापूर्ति विभाग की ओर से वाटर सप्लाई की लाइन दबाई गई है, लेकिन पानी कभी-कभार आता है। उसमें भी गंदा पानी आता है, इसलिए महंगे भाव में पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। - सुशीला
विज्ञापन
वर्षों पुरानी कॉलोनी होने के बाद भी यहां सीवरेज लाइन का अभाव बना हुआ है, जिसके कारण यहां गंदा पानी गलियों में फैलता रहता है। कई बार संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। - कविता
मुझे बेहद हैरानी है कि वैध कॉलोनी होने के बाद भी लोगों को पेयजल व सीवरेज की सुविधा के अभाव में परेशान होना पड़ रहा है। सप्लाई का पानी कभी-कभी आता है, जिसकी वजह से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। - कमलेश
संबंधित अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी कॉलोनी में सीवरेज लाइन नहीं डाली गई है। इसके अलावा सप्लाई में पीने का पानी भी दूषित आ रहा है। इसके अलावा सफाई के अभाव में नालियों में गंदगी जमा है। - रविदत्त
दो साल पहले कॉलोनी में सीवर लाइन डालने की कोई मांग नहीं आई थी, इसके चलते इसको डीपीआर में शामिल नहीं किया जा सका था। नगर परिषद चाहे तो अम्रुत योजना में शामिल कर इसमें सीवर लाइन डाल सकती है।
दीपक यादव, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग