फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dharuhera residents are angry over the arrival of water from Bhiwadi.

Rewari News: भिवाड़ी के पानी आने से धारूहेड़ा के लोगों में रोष

Fri, 27 Mar 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dharuhera residents are angry over the arrival of water from Bhiwadi.
धारूहेड़ा। भिवाड़ी से आने वाले पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने आवाज उठाई है। सुभाष जांगड़ा, प्रेम सिंह, पवन, केएस यादव और सुरेश ने बताया कि भिवाड़ी से निकलने वाला गंदा पानी धारूहेड़ा क्षेत्र में पहुंच रहा है और बेस्टेक सोसाइटी व एमटूके के पीछे जमा हो रहा है। इससे बदबू फैल रही है और क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बारिश के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है जिससे गंदा पानी सड़कों और रिहायशी इलाकों तक फैल जाता है। प्रशासन से मांग की गई है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed