Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dhanwanti first in Matki Decoration Competition

Rewari News: मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता में धनवंती प्रथम

Wed, 21 Jan 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dhanwanti first in Matki Decoration Competition
राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुई छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में मटकी डेकोरेशन एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता में धनवंती प्रथम, नवराज द्वितीय और जेसिका व करिश्मा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में छात्राओं ने अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी एवं सुंदर वस्तुओं का निर्माण किया। इस प्रतियोगिता में अपेक्षा ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय तथा धनवंती ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, पर्यावरण संरक्षण और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ समिति की सदस्य सुमन, शीनू उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed