फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devuthani Ekadashi and Shrishyam birth anniversary celebrated

Rewari News: देवउठनी एकादशी और श्रीश्याम जन्मोत्सव मनाया

Mon, 03 Nov 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Devuthani Ekadashi and Shrishyam birth anniversary celebrated
श्रीश्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भक्त। स्रोत : मंदिर
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 स्थित श्रीश्याम मंदिर में देवउठनी एकादशी और श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भजन-कीर्तन के साथ पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मंगला आरती के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्री श्याम का विशेष शृंगार किया गया। दोपहर में भजन संध्या और संकीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय कलाकारों और भक्तों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। रात को भगवान श्री श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और फूल बंगला सजाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और भगवान विष्णु के जागरण पर्व के रूप में इसे उत्सव की तरह मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed