{"_id":"6927447d8b90e2d50b0c5ede","slug":"devotees-were-overwhelmed-with-emotion-on-hearing-the-hymn-o-dark-one-please-keep-showing-so-much-mercy-rewari-news-c-196-1-nnl1004-132749-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना भजन पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना भजन पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
फोटो 4पुरानी मंडी में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में मौजूद श्रद्धालु।संवाद
नारनौल। धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ की तरफ से मंगलवार रात पुरानी मंडी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की।
सर्वप्रथम पंडित अजय शर्मा व जितेंद्र शर्मा द्वारा यजमान अशोक कौशिक को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। पंडित महेश शर्मा दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा व विजय जैन आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया।
गायक नारायण शास्त्री ने इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना मरते दम तक सेवा में लगाए रखना व महेश शर्मा ने मेरे राम का लगा है दरबार पवनसुत आ जाना आदि भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं आचार्य क्रांति निर्मल व अजय शर्मा ने धमाल गाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।