फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotees gathered for worship in Shiva temples on the last day of Sawan.

Rewari News: सावन के अंतिम दिन शिवालयों में पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

Tue, 20 Aug 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for worship in Shiva temples on the last day of Sawan.
फोटो: 8रेवाड़ी। सेक्टर एक ​स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा का जला​​भिषेक करते श्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सावन के आखिरी दिन व अंतिम सोमवार को जिले के शिवालयों में जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।

सावन का महीना 19 अगस्त रक्षाबंधन के साथ ही समाप्त हो गया। इस बार दुर्लभ संयोग यह रहा कि 22 जुलाई सोमवार को ही सावन का महीना शुरू हुआ और 19 अगस्त सोमवार को ही समाप्त हो गया। सावन माह के अंतिम दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। भक्त सुबह से ही भोले बाबा का जलाभिषेक करने के लिए जुटे हुए थे। शहर के बारा पत्थर स्थित महादेव मंदिर, सेक्टर एक स्थित भूतेश्वर महादेवर मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, शिव चौक स्थित मंदिर में लंबी कतार में लगे शिव भक्त अपने बारी का इंतजार करते नजर आए। पूरा शिवालय भक्तों की जय घोष से गूंजता रहा। हर शिव भक्त के जुबान पर हर-हर बम-बम जय भोले हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सावन माह का प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता हैं। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विधि विधान के साथ पूजा करते हैं। मान्यता है की सावन के सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed