फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotees gathered at Jaharveer's fair on Goga Navami

गोगा नवमी पर जाहरवीर के मेले में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 20 Aug 2022 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Jaharveer's fair on Goga Navami
मेले में उपस्थित ग्रामीण। - फोटो : Rewari
धारूहेड़ा। नवमी पर्व पर धारूहेड़ा में जाहरवीर का मेला लगाया गया। गत दो सालों से कोरोना की वजह से यह मेला आयोजित नहीं हुआ। इस बार हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की धोक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। शनिवार की सुबह से ही गोगा नवमी के दिन श्रद्धालु अपने घरों में बाबा का भोग का प्रसाद खीर-पुड़ी और हलवा, पापड़ी आदि पकवान बनाकर बाबा की मंडी पर चढ़ाने पहुंचे। इस मौके पर ग्रामीणों ने बाबा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस बार कुश्ती आयोजन नहीं हुआ। बाबा गोगा के मेले में गांव खटावली, राजपुरा, मालपुरा, खरखड़ा, जोनियावास, धारूहेड़ा और महेश्वरी आदि से श्रद्घालु पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, रेवाड़ी के गांव कढू भवानीपुरा में जाहरवीर गोगा के मेले व भंडारे में श्रद्धालु शामिल होकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के दर्शन के बाद आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि सजन यादव ने पौधरोपण करने के बाद बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उधर समाजसेवी अमन यादव भी मेले में पहुंचे और 51 सौ रुपये दान दिया। मेले में बाबा जाहरवीर का निशान (छड़ी) लेकर पहुंचे भक्तों का ग्रामीणों एवं मंदिर कमेटी ने सम्मान किया। मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए हरियाणवी लोक गायक सुरेश गोला एवं पार्टी ने रागिनी के माध्यम से बाबा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed