फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devesh and Sushila transformed their lives through fish farming.

Rewari News: मत्स्य पालन से देवेश और सुशीला ने संवारी अपनी जिंदगी

Sat, 03 Oct 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Devesh and Sushila transformed their lives through fish farming.
नंदरामपुर बास निवासी देवेश कुमार
रेवाड़ी। मत्स्य पालन को अपनाकर गांव नंदरामपुर बास निवासी देवेश कुमार और गांव गुमिना की सुशीला देवी ने न सिर्फ अपनी जिंदगी संवारी है बल्कि दोनों अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव नंदरामपुर बास निवासी देवेश कुमार ने मत्स्य पालन से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मत्स्य पालन उनके लिए आजीविका एवं आय का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है।
विज्ञापन

मत्स्य पालन विभाग से प्राप्त मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग और योजना से उन्हें इस गतिविधि को बेहतर तरीके से संचालित करने में सहायता मिली। योजना की उचित जानकारी एवं वैज्ञानिक तरीके अपनाकर किसान मत्स्य पालन को एक उपयोगी व्यवसाय के रूप में अपना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव गुमिना निवासी सुशीला देवी ने बताया कि मत्स्य पालन के माध्यम से उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर एवं उत्पादक उपयोग हो रहा है तथा इससे आय के अतिरिक्त अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग की ओर से दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विशेषकर इसे महिलाएं स्वरोजगार के रूप में अपनाकर अपनी आजीविका चला सकती हैं।
जिला मत्स्य अधिकारी अंजू रानी ने बताया कि विभाग की ओर से किसानों को मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को मत्स्य पालन से जोड़ना तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार एवं आय के नए अवसरों को बढ़ावा देना है। मत्स्य पालन के माध्यम से जहां किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त हो रहे हैं, वहीं उपलब्ध जल संसाधनों का भी समुचित एवं उत्पादक उपयोग सुनिश्चित हो रहा है।
विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों को अपनाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नंदरामपुर बास निवासी देवेश कुमार

नंदरामपुर बास निवासी देवेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed