फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Development work will be done in villages at a cost of Rs 60 lakh

Rewari News: गांवों में 60 लाख रुपये की लागत से होंगे विकास कार्य

Fri, 06 Dec 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in villages at a cost of Rs 60 lakh
खंड खोल स्थित खंड विकास पंचायत अधिकारी का कार्यालय।
नांगल मूंदी। गांवों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय खोल ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचायती राज विभाग विभिन्न गांवों में करीब 60 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों करवाएगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार गांव बासदूदा, बलवाड़ी, कुंडल, हरजीपुर, पाली, बवाना गुर्जर, खोरी, गोलियाकी, गोठड़ा में विकास कार्य होंगे। इन गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र, चहारदीवारी, व्यायामशाला सहित अनेक निर्माण कार्यों के लिए टेंडर लगाया गया है। गांव बासदूदा में 6 लाख 58 हजार रुपये की लागत से रास्ते का निर्माण कार्य, हरजीपुर में 7 लाख रुपये की लागत से ई-लाईब्रेरी का निर्माण, गोठड़ा में बीपीएल कॉलोनी का निर्माण, पाली में 8 लाख 57 हजार रुपये से रास्ते का निर्माण होना है।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव खोरी में 5 लाख 50 हजार रुपये की लागत से पाइपलाइन का निर्माण, कुंडल में 6 लाख रुपये की लागत से व्यायामशाला की चहारदीवारी का निर्माण कार्य, गोलियाकी में 6 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र व टीन शेड का निर्माण कार्य तथा बवाना गुर्जर में 5 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट का निर्माण कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
खोल खंड के तहत आने वाले विभिन्न गांवों में निर्माण कार्यों के लिए बजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इनके पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- जितेन्द्र सिंह, उप मंडल अधिकारी, पंचायती राज विभाग, खोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed