{"_id":"6738f627552971de420eccf4","slug":"development-work-started-the-face-of-the-city-will-soon-change-rewari-news-c-198-1-rew1001-211690-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विकास कार्य शुरू, जल्द बदली नजर आएगी नगर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विकास कार्य शुरू, जल्द बदली नजर आएगी नगर की सूरत
Sun, 17 Nov 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी। धारूहेड़ा में हो रहा निर्माण कार्य। स्रोत : स्थानीय नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। नगर पालिका ने धारुहेड़ा में विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। इस पर लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण के साथ स्ट्रीट लाइट, पार्कों में बच्चों के लिए खेल के उपकरण आदि की व्यवस्था की जानी है।
वार्ड संख्या 2 में बच्चों के खेलने के उपकरणों की मरम्मत और रखरखाव पर 2.2 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को पीटर इटरप्राइजेज पूरा करेगी। धारूहेड़ा में कई चौराहों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। यह काम 2.46 लाख से किया जा रहा है। सड़क निर्माण और नवीनीकरण प्राथमिकता है। विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईपीबी) लगाई जा रही हैं। वार्ड संख्या 13 में संजय चौधरी के घर से लेकर कृष्णा नारनोलिया के घर तक और वार्ड संख्या 7 में कलावती स्कूल से मनीष के घर तक सड़क निर्माण शामिल है। इसके लिए 5.15 लाख और 5.85 लाख का बजट आवंटित है।
सोहना रोड, एनआरपी बास रोड और अन्य क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट के खरखाव और नए इंस्टॉलेशन के लिए लगभग 6.49 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं, जो बावानी खेड़ा कॉन्ट्रैक्टर की ओर से संचालित किया जा रहा है। सेक्टर-6 में विभिन्न क्षेत्रों में हरित पट्टी विकास के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण भी किया जा रहा है, जो पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देगा। प्रमुख स्थानों पर हाई-मास्ट एलईडी लाइट्स लगाई जा रही है। इनका प्रबंधन विजय इलेक्ट्रिकल द्वारा 18.08 लाख के बजट में किया जा रहा है। सामुदायिक सुविधाओं के विकास के तहत एमसी कार्यालय परिसर में एक सामुदायिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) भवन का निर्माण और हुडा कम्युनिटी सेंटर का नवीनीकरण किया जा रहा है, जिनके लिए 11.07 लाख और 195.84 लाख का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
वर्षा जल संचयन प्रणाली बनाई जा रही
पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत वर्षा जल संचयन प्रणाली बनाई जा रही है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण है। यह परियोजना 2.12 करोड़ के निवेश से संचालित हो रही है। इसी के तहत एमसी कार्यालय के पास एक प्रमुख तालाब का पुनरूद्धार भी किया जा रहा है, जिसका बजट 42.62 लाख है। यह तालाब न केवल स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध करेगा बल्कि निवासियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।
आईपीबी सड़क का निर्माण किया जा रहा
सेक्टर-4 और 6 बाउंड्री रोड को जोड़ने वाले क्षेत्रों में वार्ड नंबर 3 और 17 में आईपीबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मुख्य बास रोड से पारसवनाथ भट्साना वाला रास्ता तक एक उच्च-स्थायित्व वाली आरसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसका बजट 2.37 करोड़ है और इसे हर्गियन द्वारा संचालित किया जा रहा है।
-
वर्जन
नगर पालिका की तरफ से विकास कार्यों में तेजी लाई गई है। इसे लेकर निर्माण कार्य भी आरंभ हो चुके हैं। जल्द से जल्द विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।-कंवर सिंह, चेयरमैन नगर पालिका धारूहेड़ा।