{"_id":"6aeb7c4a20ae233dc00f5654","slug":"devanshu-won-a-gold-medal-at-the-mma-championship-rewari-news-c-17-1-roh1012-949715-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: देवांशु ने एमएमए चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: देवांशु ने एमएमए चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
Thu, 05 Nov 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी (वि)। सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल के छात्र देवांशु शर्मा ने हरियाणा राज्य एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत में आयोजित की गई, जिसमें देवांशु ने अंडर-18 वर्ग की 56.7 किलोग्राम भार श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
देवांशु ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. वी. पी. यादव एवं डायरेक्टर श्रीमती शारदा यादव ने देवांशु को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं।