फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Details of movable and immovable property of gangster Mahesh Saini presented in court

Rewari News: गैंगस्टर महेश सैनी की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा कोर्ट में पेश

Thu, 21 Sep 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 21 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Details of movable and immovable property of gangster Mahesh Saini presented in court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गैंगस्टर महेश सैनी के मामले में वीरवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट में पुलिस की तरफ से गैंगस्टर और उसके परिवार की तमाम चल-अचल संपत्ति का ब्योरा सौंपा गया।

गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई से लगातार गैरहाजिर चल रहा है और इसको लेकर सख्त हुए कोर्ट ने 2 दिन पहले उसकी व परिवार की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मांगा था। इसी कोर्ट में महेश सैनी के खिलाफ आपराधिक मामले की सुनवाई चल रही है। इसके साथ ही कोर्ट ने महेश सैनी के कोर्ट में पेश होने के लिए वारंट भी जारी किए हुए है। हालांकि बताया यह जा रहा है कि महेश सैनी आज भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। पिछली तारीख पर महेश सैनी द्वारा दिया गया मेडिकल भी जांच में फर्जी पाया गया था। इसके बाद से ही महेश सैनी पर लगातार कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा महेश सैनी की संपत्ति का ब्यौरा मांगा था। आज उसकी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाकर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed