{"_id":"6ab028b47815c941bc055164","slug":"despite-slight-fluctuations-in-temperature-the-heat-effect-rewari-news-c-198-1-rew1001-245813-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद गर्मी का असर,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद गर्मी का असर,
Mon, 21 Sep 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रविवार को पूरे दिन तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद दिन के समय गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक जिले में मौसम सामान्य तौर पर परिवर्तनशील और खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। बीच-बीच में आसमान में हल्के बादल छाने के आसार हैं, लेकिन बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की मात्रा घटने के साथ सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बढ़ सकता है। आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने की संभावना है।