{"_id":"679fb3ee0aa922b1dc022851","slug":"demand-to-rename-qutubpur-as-hemchandra-vikramaditya-nagar-rewari-news-c-198-1-rew1001-214754-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कुतुबपुर का नाम हेमचंद्र विक्रमादित्य नगर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कुतुबपुर का नाम हेमचंद्र विक्रमादित्य नगर करने की मांग
Sun, 02 Feb 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 09पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को चित्र भेंट करते
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से रेवाड़ी हमारी शान का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इसमें कुतुबपुर का नाम हेमचंद्र विक्रमादित्य नगर करने की मांग की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, रामपुरा सरपंच नरेश यादव, शिक्षाविद राजेंद्र सिंह यादव रहे। अतिथियों को बाबा श्याम, भगवान कृष्ण, शहीद ए आजम, सुभाष चंद्र बोस व चंद्रशेखर आजाद के चित्र भेंट किए गए। दिनेश कपूर ने कहा कि रेवाड़ी का पौराणिक इतिहास है। भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का विवाह रेवाड़ी के राजा रेवत की बेटी रेवती से हुआ था। भगवान कृष्ण अपने परिवार के साथ कई दिन यहां पर ठहरे थे। रेवाड़ी के वीर हेमचंद्र विक्रमादित्य ने मुगलों की सेनाओं को कई युद्धों में हराया था। रेजांगला का युद्ध रेवाड़ी के सैनिकों की वीरता की सुंदर मिसाल है।
नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव, प्रमुख समाजसेवी दयानंद आर्य, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के जिला अध्यक्ष दीपेश भार्गव व संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि वीर हेमचंद्र विक्रमादित्य का इतिहास शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाना चाहिए। उनके निवास स्थान कुतुबपुर का नाम वीर हेमचंद्र विक्रमादित्य नगर करने की मांग की गई। महिला प्रधान निशा सिकरी महिला संयोजक शशि जुनेजा व प्रमुख शिक्षाविद मधु गुप्ता ने कहा कि विधायक की आई लव रेवाड़ी मुहिम के साथ स्वच्छता अभियान में पूरा सहयोग कर रही हैं। हम अपने घरों का कूड़ा नियमित स्थान पर ही रखें। रेवाड़ी स्वच्छ हो तो अपने आप खुशहाली आ जाएगी। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, हिमांशु, राहुल, कपिल कपूर, पूर्वांशी, लक्ष्मी नारायण, नयन शर्मा, राजाराम सेवानिवृत पुलिस उप निरीक्षक, जगदीश मखीजा के. एल. कोहली व साथियों ने सहयोग किया।