फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to name memorial places and roads in memory of brave martyrs

Rewari News: वीर शहीदों की याद में यादगार स्थल व सड़कों के नाम रखने की मांग

Tue, 10 Dec 2024 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to name memorial places and roads in memory of brave martyrs
रेवाड़ी। आम सभा में उठाए गए तीन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते पूर्व सैनिक। स्रोत: प्रवक्ता
रेवाड़ी। शहर के विजयनगर में पूर्व सैनिकों की ओर से एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा उठाए गए तीन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें सैनिक सदन बनाने हेतु प्रशासन व सरकार से मुलाकात कर आगे कार्रवाई करने, हमारे जिले के वीर शहीदों की याद में यादगार स्थल व सड़कों के नाम बनाने, रेवाड़ी शहर के चारों तरफ व गांव के आसपास बसे बाहरी तत्वों पर कार्रवाई करने आदि मुद्दे शामिल थे।
विज्ञापन

इस आम सभा में पूर्व सैनिकाें ने 22 दिसंबर को राजेश पायलट चौक स्थित रेजांगला पार्क में पूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा निर्धारित की गई आम सभा में ज्यादा से ज्यादा सैनिकों के पहुंचने का आह्ववान किया गया है। इस मौके पर राजपाल यादव, राम सिंह, धर्मवीर, सतपाल सिंह, मास्टर मोहनलाल शर्मा, करण सिंह, मदनलाल, बस्तीराम, ललित कुमार, महासिंह खोला, ओमप्रकाश, राजकुमार, धर्मवीर, गजराज, राजवीर, कंवर लाल शेर सिंह, लालचंद, वजीरचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed