फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to investigate the land behind the toilets and put it to use

Rewari News: शौचालयों के पीछे पड़ी भूमि की जांच कर उपयोग में लाने की मांग

Wed, 20 Aug 2025 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to investigate the land behind the toilets and put it to use
फोटो : 14नगरपरिषद प्रांगण में आयोजित बैठक में बातचीत करते व्यापारी। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। नगर परिषद परिसर में शहर के सभी बाजार प्रधानों की बैठक डीएमसी ब्रह्मप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान ईओ सुशील, एक्सईएन अंकित एवं ट्रैफिक पुलिस एसएचओ राज कुमार उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था, पार्किंग, सार्वजनिक बाथरूम एवं सड़कों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पंजाबी माकेरेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र वशिष्ठ ने डीएमसी से आग्रह किया कि गोकल गेट स्थित सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग गोकलगेट, पंजाबी मार्केट, केवल बाजार, काठमंडी, रेलवे रोड सहित आम जनता करती है।
विज्ञापन

शौचालयों के पीछे पड़ी भूमि की जांच की जाए अगर वो जमीन नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में आती है तो उस जमीन को जनहित बाथरूम सुलभ शौचालय के लिए मुक्त करवाकर पेड सुलभ शौचालय (हाई तकनीक युक्त आधुनिक सार्वजनिक शौचालय) का निर्माण कराया जाए तो जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी ये आवाज राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ द्वारा बाजार के सभी प्रधानों को साथ लेकर ओर एडवोकेट भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव को भी अवगत करवाया हुआ है। इस जमीन की जांच की जाए ताकि जनता को अत्याधुनिक सुलभ शौचालय मिल सके। व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed